आज दिनांक 30 तारीख को जयपुरिया स्कूल में पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन के तत्वाधान में एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें आगामी दीपावली मिलन समारोह की योजना को अंतिम रूप दिया गया।

रिपोर्ट संजय रस्तोगी

आज दिनांक 30 तारीख को जयपुरिया स्कूल में पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन के तत्वाधान में एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें आगामी दीपावली मिलन समारोह की योजना को अंतिम रूप दिया गया।
यह भव्य आयोजन 3 तारीख, रविवार, शाम 5:00 बजे नाटी इमली गणेश मंडप में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वैश्य बंधुओं को एक मंच पर लाना और आपसी मेल-मिलाप एवं भाईचारे को सुदृढ़ करना है।

इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार होंगे।
कार्यक्रम में गणेश-लक्ष्मी पूजन, भव्य सजावट, आतिशबाजी, महाप्रसाद, और सुश्री स्वाति मिश्रा (मुंबई) द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।

दीपक कुमार बजाज जी के नेतृत्व में, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन के संस्थापक राजेश योगी जी,
अध्यक्ष संतोष गुप्ता जी, संजय जयसवाल जी, महामंत्री संजय रस्तोगी जी, जयवीर गुप्ता जी, सुरेश गुप्ता जी, रंजन शाह जी, संरक्षक डॉ. राजकुमार जी, और मनोज रॉनिहार जी सहित सभी वैश्य समाज के बंधुओं ने इस बैठक में भाग लिया और समाज के सभी सदस्यों को इस विशेष आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया।

समाज के सभी बंधुओं से निवेदन है कि वे इस दीपावली मिलन समारोह में सहभागी बनें और समाज की एकता और गौरव को मजबूती प्रदान करें।

मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब के परिवहन व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान बसौली नगर के पास से एक स्कार्पियो वाहन में से बोरीयो में रखे(कुल 54 किलो 580 ग्राम)अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनाँक 15.12.2024 को थाना नौगढ पुलिस द्वारा मझगायी मोड़ पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे।

असलहे के साथ एक चोर गिरफ्तार
चहनिया चन्दौली।
बलुआ थाना क्षेत्र लक्षमनगढ़ पुलिया से चेकिग के दौरान एक कुख्यात चोर को गिरफतार कर जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान डकैती में संलिप्त कुख्यात गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर अभय उर्फ मजारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज रिवाल्वर 38बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक आईफोन बरामद किया है। रविवार की सायम लगभग 4ः15बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिया से अभियुक्त को धर दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभय पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुलवरिया कैथा थाना बलुआ ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है और उसके खिलाफ अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने स्वीकार किया कि वह थाना बलुआ का हिस्ट्रीशीटर मजारिया नंबर 67ए है और लूट, डकैती का कार्य करता है। साथ ही लोगों को धमकाने के लिए रिवाल्वर रखता है। पुलिस ने बरामद रिवाल्वर और कारतूस के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गयी।